डीजीपी पर बाबूलाल मरांडी की टिप्पणी से नाराज आईपीएस एसोसिएशन

रांची: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एसोसिएशन की झारखंड शाखा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा पुलिस महानिदेशक के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। पुलिस अधिकारियों को राजनीति

बाबूलाल मरांडी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एसोसिएशन की झारखंड शाखा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा पुलिस महानिदेशक के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पुलिस अधिकारियों को राजनीति से दूर रखने की अपील
आईपीएस एसोसिएशन ने बाबूलाल मरांडी द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राज्य की पुलिस प्रमुख और कर्तव्यनिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही भाषा की कड़ी भर्त्सना की है। संगठन ने अनुरोध किया है कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को दलगत राजनीति का हिस्सा बिल्कुल न बनाया जाए।
एसोसिएशन के अनुसार, इस तरह की टिप्पणियों से संपूर्ण पुलिस बल के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और साथ ही संस्थान की गरिमा भी प्रभावित होती है। एसोसिएशन ने पूर्व मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि वे राज्य के पुलिस प्रमुख और पुलिस विभाग की मुखिया के विरुद्ध ऐसी टिप्पणियां करने से परहेज करें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.