नई दिल्ली : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी में एक हजार रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार में भी 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में हल्की कमी आई है।
Read More : राहुल दुबे गैंग से जुड़ा शिवराज राम रामगढ़ मुठभेड़ में घायल, 4 पिस्टल और 80 कारतूस बरामद
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
MCX पर सोना और चांदी के ताजा भाव
एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 243 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह करीब 11 बजे यह 1,47,177 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोना 1,47,032 रुपये के निचले और 1,47,509 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपरी स्तर तक पहुंचा।
वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,017 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,393 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। सुबह के कारोबार में चांदी करीब 1,212 रुपये टूटकर 2,36,198 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। दिन के दौरान इसका निचला स्तर 2,36,001 रुपये और ऊपरी स्तर 2,37,676 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
Read More : कोडरमा घाटी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-हाइवा पलटने के बाद आधा दर्जन वाहन आपस में टकराए
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। यहां चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।
हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
Read More : झारखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 8 जिलों में IMD की चेतावनी
क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मिडिल ईस्ट में हालात बेहतर होने की उम्मीद से निवेशकों का रुख सकारात्मक हुआ है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से आने वाले महीनों में ब्याज दरों को लेकर नरम रुख अपनाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। इन कारणों से सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।




