रांची: निशा भगत की मौत के मामले में बबलू मुंडा के नेतृत्व में केंद्रीय सरना समिति, जनजाति सुरक्षा मंच, झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति समेत विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
राज्यपाल को सौंपे गये ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने बताया कि निशा भगत ने अपनी मौत से पहले कई बार पुलिस से शिकायत की थी। तीन जुलाई 2026 को पिठोरिया थाना और 13 जुलाई को रांची साइबर थाना में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत दी गयी थी।
इसके अलावा 22 जुलाई को घर में चोरी की घटना को लेकर भी पिठोरिया थाना में आवेदन दिया गया था। संगठनों का आरोप है कि इन शिकायतों के बावजूद पुलिस ने समय रहते अपेक्षित कार्रवाई नहीं क।. प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने का आग्रह किया।
संगठनों ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाये। उन्होंने वर्तमान सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग राज्यपाल के समक्ष रखी।
also read : छठ महापर्व पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने दिया आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश






