रांची: लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसे लेकर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है। छठ व्रती अनुष्ठान की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। सूप, दउरा, नारियल, फल और अन्य पूजन सामग्रियों से बाजार सज गए हैं। घरों से लेकर बाजारों तक छठ गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। चार दिवसीय महापर्व को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
वहीं, छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हैं। राजधानी के 72 छठ घाटों पर साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ विभिन्न निजी संस्थाएं भी घाटों को तैयार करने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी घाटों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एनडीआरएफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।
also read : ट्रक चालक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 726 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद


