धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए वन भूमि हस्तांतरण की अनुशंसा का झारखंड चैंबर ने किया स्वागत

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया है। एयरपोर्ट के लिए 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा

झारखण्ड चैंबर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति का स्वागत किया है। एयरपोर्ट के लिए 99.256 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सशर्त अनुशंसा किए जाने का झारखण्ड चैंबर ने स्वागतयोग्य कदम बताया। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मंत्रालय के प्रति आभार जताया।
चैम्बर अध्यक्ष ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के व्यवसायियों एवं उद्यमियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए झारखंड चैंबर द्वारा लगातार धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण का मुद्दा संबंधित प्राधिकार एवं सरकार के समक्ष उठाया जाता रहा है। जमशेदपुर सहित संपूर्ण कोल्हान क्षेत्र औद्योगिक एवं खनिज संपदा की दृष्टि से देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे क्षेत्र में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी निवेश आकर्षित करने, उद्योगों एवं एमएसएमई के विस्तार, व्यापारिक गतिविधियों को गति देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के लिए भी आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से लाभकारी साबित होगा।
चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की व्यावसायिक एवं औद्योगिक जरूरत रही है। इसकी शीघ्र स्वीकृति से कोल्हान सहित पूरे झारखंड के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आग्रह किया कि प्रस्ताव के मंत्रालय के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचने के बाद वन स्वीकृति की अंतिम प्रक्रिया में तेजी लाई जाय ताकि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण का मार्ग शीघ्र प्रशस्त हो सके। यह जानकारी चैंबर प्रवक्ता  विनीता सिंघानिया ने दी।
–
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *