खूंटी में सड़क की मांग तेज, ग्रामीणों ने विधायक को बताई अपनी परेशानी

खूंटी : तोरपा प्रखंड के जापुद गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग तेज हो गई है। सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया से मुलाकात की और उन्हें गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव

विधायक

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : तोरपा प्रखंड के जापुद गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग तेज हो गई है। सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया से मुलाकात की और उन्हें गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने से उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने विधायक के समक्ष सड़क निर्माण को अपनी प्रमुख मांग के रूप में रखा।

Read More : खूंटी के DAV स्कूल में छठ की धूम, नन्हे बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

सड़क को बताया गांव के विकास की बुनियादी जरूरत

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सड़क किसी भी गांव के विकास की बुनियादी जरूरत है। बेहतर सड़क सुविधा मिलने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

संबंधित विभाग के माध्यम से होगी पहल

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जापुद गांव की सड़क समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी जिम्मेदारी है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनका संकल्प है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *