पलामू: पलामू के नीलांबर-पीतांबरपुर थाना क्षेत्र के बसौरा में बुधवार को एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में पहुंचे राजू तिर्की उर्फ आयुष तिर्की के हथियार के लाइसेंस और वाहनों के दस्तावेजों की पुलिस अधिकारियों ने जांच की।
दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस टीम राजू तिर्की को उनकी दो काले रंग की गाड़ियों के साथ मेदिनीनगर शहर थाना ले गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि मामला आर्म्स एक्ट से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक उनकी गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हथियार के लाइसेंस और वाहनों के कागजात का सत्यापन किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
also read : राज्य प्रशासनिक सेवा के 207 अफसरों को वेतन देने के प्रस्ताव पर सीएम की मंजूरी


