लातेहार: लातेहार के युवा कृषि व्यवसायी मुकेश कुमार का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, रामनाथ अग्रवाल, निर्दोष कुमार, विशाल चंद्र साहू, अर्जुन प्रसाद, विनोद प्रसाद सहित अन्य व्यवसायियों ने शोक प्रकट किया है।
चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश कुमार काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। बीमारी के दौरान भी वे सब से हंसकर बातें करते थे। अपने शांत और सौम्य स्वाभाव के कारण वे अपने मित्रों में काफी लोकप्रिय थे। मुकुश कुमार की दो संतानें हैं. उनके पिता स्व. दिनेश कुमार लातेहार लैंपस के प्रबंधक थे।


