JTET 2026 : OMR और एडमिट कार्ड की त्रुटियों पर शिक्षक संघ ने उठाई आवाज, CM-राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) के बाद OMR शीट और एडमिट कार्ड में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने आवाज उठाई है। संघ ने इन त्रुटियों के कारण अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रभावित होने की आशंका जताते हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री और

शिक्षक संघ ने उठाई आवाज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) के बाद OMR शीट और एडमिट कार्ड में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने आवाज उठाई है। संघ ने इन त्रुटियों के कारण अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रभावित होने की आशंका जताते हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री और झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के सचिव से हस्तक्षेप की मांग की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में इस संबंध में अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए हैं। संघ का कहना है कि परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर अभ्यर्थी OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की सीरीज (S, T, U, V) का गोला नहीं भर सके। आरोप है कि वीक्षकों की ओर से OMR भरने की प्रक्रिया को लेकर उचित मार्गदर्शन नहीं दिया गया। ऐसे में इस गलती के लिए केवल अभ्यर्थियों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा।

also read : रांची में मौलाना आजाद की जयंती पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, 60 यूनिट रक्तदान

संघ ने ऑनलाइन आवेदन और एडमिट कार्ड में हुई त्रुटियों का मुद्दा भी उठाया है। उसके अनुसार, आवेदन पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कई लैंग्वेज टीचर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में सोशल स्टडीज दर्ज हो गया है। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम, लिंग, आरक्षण श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी गलतियां भी सामने आई हैं।

संघ ने कहा कि करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद JTET परीक्षा आयोजित हुई है। अभ्यर्थियों ने इसके लिए वर्षों तक तैयारी की है. ऐसे में तकनीकी और प्रक्रियागत गलतियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

संघ ने मांग की है कि OMR शीट में सीरीज कोड नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का परीक्षा केंद्र और प्रश्न-पुस्तिका के उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलान कर मूल्यांकन की व्यवस्था की जाए। केवल सीरीज कोड नहीं भरने या आवेदन में हुई लिपिकीय गलती के आधार पर किसी का रिजल्ट रद्द या लंबित नहीं रखा जाए।

इसके अलावा प्रभावित अभ्यर्थियों को आवेदन और व्यक्तिगत विवरण में सुधार का मौका देने, प्रमाण-पत्रों के भौतिक सत्यापन से वास्तविक शिक्षक श्रेणी निर्धारित करने और जैक कार्यालय में विशेष सुधार शिविर या हेल्प डेस्क शुरू करने की मांग की गई है। संघ ने जैक से इस संबंध में आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर अभ्यर्थियों की आशंकाएं दूर करने की भी अपील की है।

also read : CCL के नए मानव संसाधन प्रमुख बने जेबी वी. पी.

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *