सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दास ने टीएमएच में तोड़ा दम

जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दास (65) का बुधवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे सात नवंबर को कीनन स्टेडियम के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे

भगवान दास
AI Enhance Image

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दास (65) का बुधवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे सात नवंबर को कीनन स्टेडियम के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। करीब चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More : छठ की तैयारी में जुटी कोवाली पुलिस, हल्दीपोखर घाट पर जवानों ने की सफाई

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में लंबे समय तक दी सेवाएं

भगवान दास कदमा स्थित ईसीसी फ्लैट में रहते थे। वे लंबे समय से जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर और विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी अधिवक्ताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अधिवक्ताओं ने जताया शोक

वरिष्ठ अधिवक्ता भगवान दास के निधन पर अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, अक्षय कुमार झा, राजेश कुमार प्रमाणिक, विजय शर्मा, मिथिलेश सिंह (कार्यकारिणी सदस्य), अभय कुमार सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने शोक जताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *