रांची की 118 छात्राओं ने देखी भारतीय संसद, लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को करीब से जाना

रांची/ नई दिल्ली: रांची के सेंट एन्स इंटरमीडिएट कॉलेज की 118 छात्राओं एवं 17 शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने आज बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद भवन को

छात्राओं ने देखी भारतीय संसद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ नई दिल्ली: रांची के सेंट एन्स इंटरमीडिएट कॉलेज  की 118 छात्राओं एवं 17 शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने आज बुधवार को  नई दिल्ली स्थित भारतीय संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने देश के लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद भवन को करीब से देखा और भारत की संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक विरासत एवं विधायी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
कॉलेज प्रबंधन ने संसद भवन के भ्रमण की इच्छा जताते हुए रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ से आग्रह किया था। श्री सेठ के विशेष प्रयास एवं पहल पर रांची की इन सभी बेटियों को संसद भवन के भ्रमण का अवसर प्राप्त हुआ। नई दिल्ली में उनके सहयोगियों ने छात्राओं को संसद भवन का भ्रमण कराया।
दस दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकलीं ये छात्राएं कुल्लू-मनाली एवं दिल्ली की यात्रा कर रही हैं। संसद भवन भ्रमण के दौरान छात्राओं ने लोकसभा, राज्यसभा, केंद्रीय कक्ष सहित संसद भवन के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों को देखा। साथ ही देश की संसदीय व्यवस्था, विधायी प्रक्रिया और लोकतंत्र में संसद की भूमिका को समझा।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या सिस्टर मेरी टोप्पो, रांची प्रोविंस की प्रोविंशियल सिस्टर सुजाता कुजूर एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

देश की नई पीढ़ी, विशेषकर बेटियों का लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक 

रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि संसद भवन का भ्रमण छात्राओं के लिए केवल एक शैक्षणिक यात्रा नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को करीब से समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। देश की नई पीढ़ी, विशेषकर बेटियों का लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं। शिक्षा, ज्ञान और आत्मविश्वास के बल पर वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं। मेरी शुभकामना है कि सभी छात्राएं इस भ्रमण से नई प्रेरणा लेकर लौटें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *