निशा भगत मामले में CBI जांच पर झुकी सरकार : आदित्य साहू

रांची : निशा भगत की मौत के मामले में CBI जांच की अनुशंसा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के लगातार आंदोलन और दबाव के कारण सरकार को

आदित्य साहू
आदित्य साहू (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : निशा भगत की मौत के मामले में CBI जांच की अनुशंसा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के लगातार आंदोलन और दबाव के कारण सरकार को सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी पड़ी। आदित्य साहू ने मंगलवार रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि निशा भगत की आत्महत्या की खबर मिलते ही भाजपा एसटी मोर्चा ने सड़क पर उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया था। संगठन ने शुरुआत से ही इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी।

Read More : निशा भगत केस की जांच अब CBI करेगी, CM हेमंत सोरेन का फैसला

भाजपा के आंदोलन के दबाव में सरकार ने लिया फैसला: साहू

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा एसटी मोर्चा ने पुतला दहन और मशाल जुलूस निकालने के साथ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की थी। एसटी मोर्चा के अलावा पूरी भाजपा लगातार सरकार पर दबाव बना रही थी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में झारखंड बंद और कैंडल मार्च समेत कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा भी की गई थी। साहू के मुताबिक, भाजपा के लगातार आंदोलन का ही असर हुआ कि राज्य सरकार को मामले की CBI जांच की अनुशंसा करनी पड़ी।

CBI जांच से सामने आएगी पूरे मामले की सच्चाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि CBI जांच से दूध का दूध और पानी का पानी होगा। निशा भगत के साथ हुई घटनाओं और उनके आत्महत्या करने के पीछे के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने निशा भगत का चरित्र हनन करने का प्रयास किया था। साहू ने कहा कि इससे उत्पन्न मानसिक तनाव के बीच निशा भगत ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के माध्यम से इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और सभी पहलुओं का खुलासा होगा।

दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए : आदित्य साहू

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा को भरोसा है कि CBI जांच से निशा भगत के परिजनों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे, वे किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे। उन्होंने एक बार फिर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जरूरत बताते हुए कहा कि निशा भगत की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *