रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोहराय पर्व के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सागुन सोहराय, गोहाल पूजा, गोवर्धन पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की सभी को जोहार कहा।
सोशल मीडिया पोस्ट कर दी पर्व की बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्यवासियों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सागुन सोहराय, गोहाल पूजा, गोवर्धन पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व का जिक्र करते हुए सभी को हार्दिक बधाई और जोहार कहा।
सागुन सोहराय, गोहाल पूजा, गोवर्धन पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार
प्रकृति, पशुधन और हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति को समर्पित ये पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएं, यही कामना करता हूं।
सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ये पर्व प्रकृति, पशुधन और हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति को समर्पित हैं. उन्होंने कामना की कि सोहराय सहित ये सभी पारंपरिक पर्व लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं।
झारखंड की लोकसंस्कृति से जुड़ा है सोहराय पर्व
सोहराय पर्व झारखंड की लोकपरंपरा और आदिवासी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व पशुधन के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति आभार और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पशुओं की पूजा की जाती है। पर्व के जरिए झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के साथ मनुष्य के जुड़ाव की झलक देखने को मिलती है।


