असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट बोला- ‘कुछ भी काम नहीं कर रहा था’

गुवाहाटी : असम के कामरूप जिले में आज यानी बुधवार की सुबह कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद लोको पायलट का एक वीडियो

कोलकाता-सैरंग
ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे

अपनी भाषा में पढ़ें

गुवाहाटी : असम के कामरूप जिले में आज यानी बुधवार की सुबह कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद लोको पायलट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ब्रेक और इंजन के उपकरणों के काम नहीं करने की बात कहता सुनाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसे में करीब 50 यात्रियों के घायल होने का दावा किया है। हालांकि, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कहा- कुछ भी काम नहीं कर रहा

ट्रेन के लोको पायलट ने ब्रेक काम नहीं करने के बाद केबिन के अंदर का वीडियो बनाया। करीब 45 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रेन के कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लोको पायलट कहता सुनाई दे रहा है, “कुछ भी काम नहीं कर रहा। सिग्नल रेड हैं। इमरजेंसी लगा हुआ है, काम नहीं कर रहा है। S-9 A-9 कुछ भी काम नहीं कर रहा है।” S-9 और A-9 ट्रेन के ब्रेक सिस्टम हैं। वीडियो में लोको पायलट इन दोनों सिस्टम के काम नहीं करने की बात कह रहा है। बताया गया है कि इसके बाद ट्रेन रेलवे लाइन के डेड एंड से टकरा गई। वहीं, हादसे के घटनाक्रम के मुताबिक ट्रेन दूसरी लाइन पर लगे बैरिकेड्स से भी टकराई, जिसके बाद इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे ने हादसे की क्या वजह बताई?

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, हादसा डिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान हुआ। इस दौरान दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता दी जा रही थी, लेकिन लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका। रेलवे के अनुसार, ट्रेन दूसरी लाइन पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। इसके बाद इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस मिजोरम के सैरंग से कोलकाता जा रही थी। रेलवे अधिकारियों को सुबह करीब 6:54 बजे हुई इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे, यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। टीमों ने ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। रेलवे ने यात्रियों के आगे के सफर के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा, “अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमारे सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।”

हादसे में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन भी पटरी से उतर गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *