रांची में 10वीं झारखंड स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप संपन्न, विजेता सम्मानित

रांची : रांची कॉलेज ग्राउंड में 10वीं झारखंड स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन संपन्न हो गया। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं

वुडबॉल चैंपियनशिप

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची कॉलेज ग्राउंड में 10वीं झारखंड स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन संपन्न हो गया। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More : निशा भगत आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी और झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

बालिका और बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सरोज दूसरे और सुजिता उरांव तीसरे स्थान पर रहीं। साबनब बरैक चौथे, आरोही कुमारी पांचवें और अनामिका कुमारी छठे स्थान पर रहीं। वहीं, बालक वर्ग में कुलपति महतो ने पहला स्थान प्राप्त किया। मयंक सिंह दूसरे और आलोक तिर्की तीसरे स्थान पर रहे। मंजीत उरांव चौथे, बंटी टोप्पो पांचवें और सत्येन्द्र कुमार छठे स्थान पर रहे।

चंडीगढ़ की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलेंगे झारखंड के खिलाड़ी

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और परिणामों के आधार पर जल्द ही झारखंड राज्य वुडबॉल टीम का आधिकारिक चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 19 से 23 नवंबर 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन के दौरान देवपूजन ठाकुर, सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, मणिपाल महतो, अंश कुमार, मयंक कुमार सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ ने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संघ ने उम्मीद जताई कि झारखंड के खिलाड़ी चंडीगढ़ में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *