निशा भगत आत्महत्या मामला : थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो पर FIR

रांची : रांची के पिठोरिया थाना इलाके की आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, निशा के पिता की लिखित शिकायत पर

निशा भगत
निशा भगत (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के पिठोरिया थाना इलाके की आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, निशा के पिता की लिखित शिकायत पर ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची एसएसपी के निर्देश पर बनाई गई एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी की भूमिका को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है।

ग्रामीण एसपी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि एसआईटी इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस की भूमिका से लेकर घटना से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। ग्रामीण एसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

फेसबुक लाइव में छलका था निशा का दर्द, बताई थी अपनी परेशानी

निशा भगत की मौत 6 नवंबर 2026 को हुई थी। मौत से पहले उन्होंने पिठोरिया स्थित अपने घर से फेसबुक लाइव किया था। करीब 10 से 11 मिनट के इस वीडियो में वह काफी भावुक नजर आ रही थीं। लाइव के दौरान उन्होंने आदिवासियों के हक-अधिकार, जमीन पर कथित कब्जे, जमीन माफिया और प्रशासन से मदद नहीं मिलने जैसे मुद्दे उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन से जुड़े मामलों में आवाज उठाने के कारण उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब की जा रही है। उन्हें दलाल तक कहा जा रहा है। इन बातों से वह काफी आहत दिखाई दे रही थीं। लाइव वीडियो में उन्होंने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए जान देने की चेतावनी भी दी थी।

बेटी की मौत के बाद पिता ने खोली प्रताड़ना की पूरी कहानी

बेटी की मौत के बाद पिता ने पिठोरिया थाने में लिखित शिकायत देकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निशा को काफी समय से मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर उनकी बदनामी की जा रही थी और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने का दबाव बनाया जा रहा था। पिता ने अपनी शिकायत में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद आरोपी बनाया है। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय और कुछ दूसरे पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

मौत पर गरमाई सियासत, भाजपा ने सरकार को घेरा

इस घटना को लेकर झारखंड की राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा ने निशा भगत की मौत को आदिवासियों की सुरक्षा और राज्य की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। वहीं, भाजपा ने इस मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने की तैयारी भी की है। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने झारखंड प्रशासन से सात दिनों के अंदर पूरे मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल एसआईटी मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों की भूमिका, पिता की ओर से लगाए गए आरोप और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *