जमशेदपुर में पिकअप वैन से टकराई मोपेड, 19 वर्षीय युवक की मौत

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में आज यानी सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 19 साल के युवक की जान चली गई। जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि

पिकअप वैन
हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में आज यानी सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 19 साल के युवक की जान चली गई। जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद काली पूजा और बांदना पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं।

Read More : भाई दूज 2026 कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इस त्योहार का महत्व

पुराने घर से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की शिनाख्त भूला टोला जामबनी निवासी युधिष्ठिर महतो के इकलौते बेटे सुजय महतो के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुजय रविवार रात अपने पुराने घर जामबनी गया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मोपेड से अपने वर्तमान घर भूला डुंगरी लौट रहा था। इसी दौरान भूला-भुईयांसिनान मुख्य सड़क पर जामबनी गांव के पास उसकी मोपेड सड़क किनारे खड़े पिकअप वैन से टकरा गई। हादसे में सुजय के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा।

पुलिस के पहुंचने से पहले हो गई मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुजय की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। बोड़ाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेंट हाउस में काम करता था सुजय

बताया गया कि सुजय टेंट हाउस में काम करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। काली पूजा और बांदना पर्व के बीच हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *