सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो और बजाज डोमिनार बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक पुल से नीचे जा गिरा, जबकि हादसे में दो अन्य युवकों के पैर भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर पुल के नीचे जा गिरे। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।


