दीपावली से पहले खूंटी पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, लोगों से की मुलाकात

खूंटी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दीपावली से पहले आज यानी शनिवार को खूंटी पहुंचे। यहां भगत सिंह चौक पर उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और ई-रिक्शा

रघुवर दास

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दीपावली से पहले आज यानी शनिवार को खूंटी पहुंचे। यहां भगत सिंह चौक पर उन्होंने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और ई-रिक्शा चालकों ने फूलों और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। खूंटी पहुंचने के बाद रघुवर दास सीधे भगत सिंह चौक स्थित महतो चाय दुकान पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चाय पी और काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान उनका अंदाज काफी सहज और अपनापन भरा रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और उनके साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की।

Read More : निशा भगत के अंतिम दर्शन को गुमला पहुंचेंगे अर्जुन मुंडा और रघुवर दास, पिता ने मांगी CBI जांच

अचानक पूर्व CM को सामने देख खुश हुए स्थानीय लोग

भगत सिंह चौक पर अचानक पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। लोग उनसे मिलने और बातचीत करने पहुंचे। दीपावली से पहले हुई इस मुलाकात में आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे का माहौल रहा। इस दौरान रघुवर दास की नजर भगत सिंह चौक के बीच सड़क पर बने एक गड्ढे पर पड़ी। सड़क की खराब हालत देखकर उन्होंने चिंता जताई और इस ओर ध्यान दिलाया। चौक काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में सड़क के बीच गड्ढा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी भी चर्चा में रही।

कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर हुई बातचीत

रघुवर दास का खूंटी दौरा किसी बड़े या औपचारिक कार्यक्रम की तरह नहीं रहा। उन्होंने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समय बिताया। महतो चाय दुकान पर चाय की चुस्की के साथ हुई बातचीत में उनका सहज और पारिवारिक अंदाज देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, प्रियंक भगत समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.