झारखंड के 10 लाख के इनामी नक्सली संजय सरजू यादव उर्फ गोदाराम को महाराष्ट्र ATS ने ठाणे से किया गिरफ्तार

रांची: झारखंड के इनामी नक्सली संजय सरजू यादव उर्फ गोदाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुरली इलाके से हुई है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। also read

महाराष्ट्र ATS ने ठाणे से किया गिरफ्तार
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के इनामी नक्सली संजय सरजू यादव उर्फ गोदाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ठाकुरली इलाके से हुई है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है।

also read : झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक बारिश के आसार, तीन दिन गिरेगा तापमान

संजय यादव पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित देवगण गांव का रहने वाला है। वह नक्सली संगठन की जोनल कमेटी का सक्रिय सदस्य बताया जाता है। झारखंड पुलिस को संजय यादव की लंबे समय से तलाश थी। उस पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

जानकारी के अनुसार, संजय यादव पिछले करीब 10 दिनों से ठाणे के ठाकुरली इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। महाराष्ट्र ATS को उसके ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर निगरानी की गई और सूचना की पुष्टि होने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

also read : चुट्टूपालू घाटी में बेकाबू कंटेनर का कहर, 6 लोगों की हालत नाजूक

गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र ATS ने उससे पूछताछ की और इसकी जानकारी झारखंड पुलिस को दी।  कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संजय यादव को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लेकर आ रही है. यहां उससे नक्सली गतिविधियों, संगठन के नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

also read : नोवामुंडी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक लोग थे सवार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *