डोरंडा में ढाई साल के बच्चे की मौत, NDRF ने नदी से निकाला शव

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा स्थित छप्पन सेठ कुम्हारटोली में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनव का शव शनिवार की सुबह नदी से मिला। बताया जा रहा है कि बच्चे का घर नदी के बिल्कुल किनारे है। घर से करीब 500

डोरंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा स्थित छप्पन सेठ कुम्हारटोली में शुक्रवार शाम से लापता ढाई साल के मासूम अरनव का शव शनिवार की सुबह नदी से मिला। बताया जा रहा है कि बच्चे का घर नदी के बिल्कुल किनारे है। घर से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे उसका शव पड़ा मिला। जैसे ही मासूम का शव मिलने की खबर इलाके में फैली, पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कल तक बच्चे की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

शुक्रवार शाम अचानक लापता हो गया था अरनव

मिली जानकारी के अनुसार ढाई साल का अरनव शुक्रवार शाम अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने डोरंडा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर नदी किनारे अरनव का शव मिला।

पुलिस और हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे

बच्चे का शव मिलने की सूचना के बाद डोरंडा थाना की पुलिस और हटिया डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना के बाद छप्पन सेठ कुम्हारटोली और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। मासूम की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

हादसा या हत्या, सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ढाई साल का अरनव नदी तक कैसे पहुंचा। शुरुआती तौर पर बच्चे की मौत को हादसा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। जांच के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों का भी जायजा लिया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

फिलहाल अरनव की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Read More : रांची से लापता शराब लदा ट्रक हजारीबाग के चौपारण में मिला, चालक का शव बरामद

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *