अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव को मिला अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र

नामकुम: सोदाग पंचायत की अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव को रहने के लिए पक्का मकान उपलब्ध नहीं था। उनका मिट्टी का घर काफी जर्जर अवस्था में था और बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था।महिमा उरांव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत

महिमा उरांव को मिला अबुआ आवास

अपनी भाषा में पढ़ें

नामकुम:  सोदाग पंचायत की अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव  को रहने के लिए पक्का मकान उपलब्ध नहीं था। उनका मिट्टी का घर काफी जर्जर अवस्था में था और बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था।महिमा उरांव  ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर क्षेत्र और झारखंड का नाम रोशन किया है।
बीते दिनों स्थानीय मुखिया पतरस तिर्की  ने उनकी आवास संबंधी समस्या को रांची उपायुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के संज्ञान में लाया था। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज नामकुम प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती पिंकी प्रियंका हेमरोम  एवं सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की  के द्वारा अबुआ आवास योजना के अंतर्गत महिमा उरांव  को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान  की गई है
मुखिया पतरस तिर्की  ने कहा कि  यह हम सभी के लिए खुशी और गर्व का विषय है कि हमारी पंचायत की एक प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को अब पक्के मकान का सपना साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मिला है। हमारा प्रयास है कि पंचायत के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी प्रतिभा को अभाव के कारण पीछे न रहना पड़े।

also read : राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित, जनजातीय गौरव पखवाड़ा की दी गई जानकारी

मुखिया पतरस तिर्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल खिलाड़ी महिमा उरांव ने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र एवं झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने की पहल सराहनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि पंचायत के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग खिलाड़ी को सरकारी आवास योजना का लाभ मिलने की पहल से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महिमा उरांव ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से क्षेत्र एवं झारखंड का नाम रोशन किया है। ऐसे में उन्हें आवास योजना से जोड़ना दिव्यांगता के समावेश की दिशा में उल्लेखनीय कदम है।

also read : दीपावली पर रांची DC की पहल, कुम्हारों से खरीदे मिट्टी के दीये

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रिया प्रियंका हेमरोम, पतरस तिर्की (मुखिया),कोच मुकेश कंचन, प्रिया गाड़ी (वार्ड सदस्य), विक्रम कुमार महतो (पंचायत सचिव), एमलेन स्वेता मिंज (जनसेवक), सिमोन बखला, विकास बखला, नीलमनी खोया, मेरी नागडुवार, पूनम तिर्की एवं सिबनाथ बखला सहित अन्य गणमान्य लोग एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महिमा उरांव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
दिव्यांगजनों के अधिकार एवं समावेश के लिए कार्यरत डॉ राहुल मेहता,सरिता सिन्हा, पवन लकड़ा, निशा मेहता,  सहित झारखंड विकलांग जन फ़ोरम के सदस्यों एवं पारा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि अन्य दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिलेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *