धनतेरस पर हेमंत सोरेन का शुभकामना संदेश, हर घर की खुशहाली की कामना

रांची : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने धनतेरस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। CM ने शुक्रवार को

हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने धनतेरस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। CM ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। हर घर में खुशहाली हो और हर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।”

हर घर में खुशहाली की कामना

CM हेमंत सोरेन ने राज्य के प्रत्येक नागरिक के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि प्रदेश का हर घर खुशहाली से महक उठे और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि कायम रहे। उन्होंने सभी के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए लोगों से धनतेरस का पर्व पूरे उत्साह और आपसी प्रेम के साथ मनाने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *