मांडर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

रांची: मांडर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बनाने और उसकी बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्राम मलटोटी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर शराब निर्माण करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी

मांडर में नकली शराब फैक्ट्री

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  मांडर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बनाने और उसकी बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।  पुलिस ने ग्राम मलटोटी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर शराब निर्माण करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में तैयार और खाली शराब की बोतलें, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, ब्रांड के स्टीकर, क्यूआर कोड और पैकेजिंग मशीन समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

also read : गिरिडीह में मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

पुलिस के अनुसार, एसएसपी रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि मलटोटी गांव में बड़े पैमाने पर नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है।  सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मकान के हॉल में पांच लोग शराब बनाते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रत्युष शाहदेव, कुंदन कुमार, संजय सिंह, राकेश कुमार और विष्णु कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले एक महीने से अवैध शराब का निर्माण कर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न जिलों में मांग के अनुसार सप्लाई कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 200 लीटर तैयार शराब, 2000 खाली बोतलें, शराब के ढक्कन, ब्रांड के लेबल, क्यूआर कोड, केमिकल, बोतल सील करने की मशीन, छह मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक पिकअप, मोटरसाइकिल और महिंद्रा एसयूवी कार भी जब्त की गई है।इस मामले में मांडर थाना कांड संख्या 115/2026 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

also read : झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *