गोड्डा में बच्ची की हत्या से आक्रोश, घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में 12 वर्षीय नीतू मरांडी की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव गांव के बहियार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भय

बच्ची

अपनी भाषा में पढ़ें

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में 12 वर्षीय नीतू मरांडी की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव गांव के बहियार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। नीतू मरांडी, पिता तलवा मरांडी, का शव मिलने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। बच्ची का सिर धड़ से अलग था और वह मौके से काफी दूर मिला।

Read More : ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी नहीं मिला कमरा, फैब होटल को देना होगा मुआवजा

रात में घर से बाहर ले जाने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, नीतू रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी ने उसे घर से बाहर निकाला और घर के पीछे ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बहियार में फेंक दिया गया। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और वारदात को अंजाम देने के तरीके की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सुबह बहियार में बच्ची का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मासूम बच्ची के साथ हुई इस वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मौके पर एसडीपीओ वरुण रजक भी पहुंचे हैं। पुलिस हत्या के कारणों, संदिग्धों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की छानबीन कर रही है।

हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव में इस जघन्य वारदात को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *