निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवालों का तथ्यात्मक जवाब दे BJP : कांग्रेस

जमशेदपुर : भाजपा की ओर से गुरुवार को जमशेदपुर में निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और देश की सत्ता उसके हाथ में है।

कांग्रेस

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : भाजपा की ओर से गुरुवार को जमशेदपुर में निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और देश की सत्ता उसके हाथ में है। ऐसे में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश देने से पहले भाजपा को बताना चाहिए कि उसके शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निष्पक्षता कितनी सुरक्षित है।

Read More : गिरिडीह में मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा

परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दौरान देश के कई हिस्सों में लोगों के नाम हटाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी पात्र नागरिक का नाम हटना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया का विषय नहीं, बल्कि उसके मताधिकार से जुड़ा गंभीर मामला है। निर्वाचन आयोग को पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतनी चाहिए और जनता तथा विपक्ष के सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि विपक्ष निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहा है। परविंदर सिंह ने भाजपा नेताओं पर चुनाव आयोग के बचाव में राजनीतिक रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है, तो विपक्ष के सवालों का तथ्यात्मक जवाब सामने आना चाहिए।

भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना

परविंदर सिंह ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो और विधायक पूर्णिमा साहू पर भी निशाना साधा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *