मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालयी क्विज ‘रणभूमि-2026’ आयोजित

पूर्वी सिंहभूम : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में गुरुवार को अंतरविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता ‘रणभूमि-2026’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘मिथोलॉजी, संस्कृति और धर्मग्रंथ : जहां शाश्वत विरासत विज्ञान से मिलती है’ रखी गई थी। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 27 विद्यालयों

रणभूमि-2026

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में गुरुवार को अंतरविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता ‘रणभूमि-2026’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘मिथोलॉजी, संस्कृति और धर्मग्रंथ : जहां शाश्वत विरासत विज्ञान से मिलती है’ रखी गई थी। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 27 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने भारतीय प्राचीन साहित्य, संस्कृति, धर्मग्रंथों और विज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

Read More : खूंटी बिरसा कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, नए वोटरों को दी जानकारी

ज्ञान के साथ जिज्ञासा और तार्किक सोच पर जोर

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अखिलेश दुबे और महासचिव ललन प्रसाद राय की मौजूदगी में हुआ। प्राचार्या गीता सिंह ने विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ जिज्ञासा और तार्किक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल बना विजेता

प्रतियोगिता का संचालन प्रसिद्ध क्विज मास्टर समन्वय बनर्जी ने किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच सवालों के जवाब देने को लेकर जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने तेज स्मरणशक्ति, विषय की समझ और प्राचीन ज्ञान पर अपनी पकड़ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। गुलमोहर हाई स्कूल की टीम प्रथम उपविजेता रही, जबकि एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में अखिलेश दुबे और ललन प्रसाद राय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए। क्विज मास्टर समन्वय बनर्जी को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *