खूंटी बिरसा कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, नए वोटरों को दी जानकारी

खूंटी : बिरसा कॉलेज, खूंटी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। दोपहर 12:30 बजे भूगोल विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 18 वर्ष

कार्यक्रम
बिरसा कॉलेज, खूंटी

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : बिरसा कॉलेज, खूंटी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। दोपहर 12:30 बजे भूगोल विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप, परीक्षा नियंत्रक अनंत राम और राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष किरण रूबी उपस्थित थीं।

Read More : रांची के छठ घाटों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 11 नवंबर तक तैयारी पूरी करने का निर्देश

एसिनेट ऐप से ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान हरदेव मुंडा ने विद्यार्थियों को पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एसिनेट मोबाइल ऐप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐप को कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। उन्होंने नए मतदाता के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। साथ ही मतदाता पंजीकरण से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी साझा कीं। राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष किरण रूबी ने विद्यार्थियों के मोबाइल फोन में एसिनेट ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करवाया। उन्होंने ऐप के उपयोग से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी।

एक अक्टूबर तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं से पंजीकरण की अपील

कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *