परसुडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी, दो युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने उनके पास से

ब्राउन शुगर
ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस ने उनके पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। वहीं, छापेमारी के दौरान एक अन्य आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Read More : चुनाव आयोग के यू-टर्न पर कांग्रेस आक्रामक, आलोक दूबे ने उठाए सवाल

पुलिस ने दी जानकारी

DSP (कानून-व्यवस्था) सुमित कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि तीन नवंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि परसुडीह स्थित एमपी इंटर कॉलेज (श्यामा प्रसाद कॉलेज) के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद दुबराज किस्कू फरार हो गया, जबकि दो युवकों को दबोच लिया गया।

तस्करों की हुई पहचान

गिरफ्तार युवकों की पहचान करनडीह के लाइन टोला निवासी धानो हांसदा और मानगो निवासी सकिल अहमद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस पदाधिकारी सनत टुडू के बयान पर इस मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आगे की कार्रवाई

डीएसपी ने बताया कि फरार आरोपित दुबराज किस्कू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत का भी पता लगा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.