रांची में दिवाली और छठ पर पटाखों को लेकर पुलिस ने जारी किए निर्देश

रांची : दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए झारखंड में पटाखों की बिक्री से लेकर आतिशबाजी तक पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी नजर रहने वाली है। त्योहारों के दौरान आग लगने और हादसों की आशंका को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय की विशेष

पटाखों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए झारखंड में पटाखों की बिक्री से लेकर आतिशबाजी तक पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी नजर रहने वाली है। त्योहारों के दौरान आग लगने और हादसों की आशंका को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है। इसके तहत पटाखा दुकानों की जांच की जाएगी और अवैध तरीके से पटाखे जमा करने वालों पर कार्रवाई होगी। तय समय के बाद आतिशबाजी करने पर भी रोक रहेगी। पुलिस और प्रशासन को त्योहारों के दौरान लगातार निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

Read More : आयुष्मान खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पुलिस जांच में जुटी

पटाखा दुकानों के लाइसेंस और भंडारण की होगी जांच

प्रशासन को पटाखा दुकानों के लाइसेंस में दर्ज शर्तों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिला पुलिस समय-समय पर दुकानों में छापेमारी कर स्टॉक और भंडारण से जुड़े कागजात की जांच करेगी। बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पटाखा विक्रेता सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी भी जांच होगी। हाई डेसिबल पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए निगरानी रखी जाएगी।

दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार, दिवाली पर पटाखे चलाने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के आलोक में दिया गया है। सभी जिलों को निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन निगरानी करेंगे।

छठ घाटों पर पटाखे और आतिशबाजी पर रोक

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर पटाखे और आतिशबाजी नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय थानों और छठ पूजा समितियों के माध्यम से अर्घ्य और पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सार्वजनिक संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे। प्रशासन का निर्देश है कि छठ घाटों पर पूजा के दौरान पटाखों का इस्तेमाल न हो।

संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगी अग्निशमन टीम

अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन दस्ता तैनात रखने का निर्देश दिया गया है। जिलों में उपलब्ध अग्निशमन सेवाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन व्यवस्था सक्रिय रहनी चाहिए। जिलों को इन निर्देशों का पालन करते हुए विशेष सतर्कता बरतने और पटाखों की बिक्री से लेकर आतिशबाजी तक लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *