रांची: दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रांची शाखा द्वारा एस. वैद्यनाथ मेमोरियल लेक्चर के अंतर्गत “Decoding Bank Finance – Practical Insights into Project and Working Capital Finance” विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन होटल शिवम् इन, रामगढ़ में किया गया।
रांची: दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रांची शाखा द्वारा एस. वैद्यनाथ मेमोरियल लेक्चर के अंतर्गत “Decoding Bank Finance – Practical Insights into Project and Working Capital Finance” विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन होटल शिवम् इन, रामगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ एवं रांची के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शाखा का प्रयास है कि रामगढ़ में प्रतिवर्ष कम से कम दो से तीन ऐसे तकनीकी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्वागत करते हुए कहा कि रामगढ़, रांची शाखा के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि शाखा का प्रयास है कि रामगढ़ में प्रतिवर्ष कम से कम दो से तीन ऐसे तकनीकी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे स्थानीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सतत व्यावसायिक शिक्षा (CPE) की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ अपने व्यावसायिक ज्ञान एवं कौशल को विकसित करने का अवसर मिले। उन्होंने आगे कहा कि बैंक फाइनेंस जैसे विषयों की व्यावहारिक जानकारी वर्तमान समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अत्यंत उपयोगी है।
तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ वक्ता सीए बिपिन कुमार ने बैंक फाइनेंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रोजेक्ट फाइनेंस एवं वर्किंग कैपिटल फाइनेंस की प्रक्रियाओं, बैंक ऋण के मूल्यांकन, वित्तीय दस्तावेजों की तैयारी तथा बैंकों की अपेक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि उचित वित्तीय विश्लेषण एवं प्रभावी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के माध्यम से व्यवसायों को बैंक वित्त उपलब्ध कराने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल एवं कोषाध्यक्ष सीए हरेन्द्र भारती उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन में रामगढ़ के सदस्य तथा कार्यक्रम संयोजक सीए शेखर शरद का विशेष योगदान रहा। अंत में रांची शाखा के सचिव सीए दिलीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।