रांची : रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में COTPA कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभिन्न स्थानों पर नियम तोड़ने वाले दुकानदारों और संबंधित व्यक्तियों का चालान काटा गया। इस दौरान सिगरेट भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर विशेष ध्यान दिया गया। संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
Read More : छठ पूजा में क्यों जरूरी है नया मिट्टी का चूल्हा? जानें इसकी परंपरा
COTPA उल्लंघन पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस और संबंधित विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर नियंत्रण लगाना है। इसके साथ ही आम लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि COTPA नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



