अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

यूपी : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि इस बार वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वाराणसी में सपा की मजबूत स्थिति को लेकर सवाल हुआ, तो अखिलेश

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

यूपी : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि इस बार वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वाराणसी में सपा की मजबूत स्थिति को लेकर सवाल हुआ, तो अखिलेश ने कहा कि पिछली बार भी बिना विधानसभा का चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बने थे। इस बार भी लोकसभा से सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचेंगे और शपथ लेंगे।

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का क्या है कारण?

अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। चुनाव नहीं लड़ने से वह पूरे प्रदेश में प्रचार कर सकेंगे और किसी एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं रहेंगे। वहीं, अगर समाजवादी पार्टी विधानसभा में बहुमत हासिल नहीं कर पाती है, तो अखिलेश यादव दिल्ली में रहकर राजनीति जारी रख सकेंगे। हालांकि, इस फैसले से बीजेपी को भी उन पर निशाना साधने का मौका मिल सकता है।

काशी में मेट्रो और गोमती नदी को लेकर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने वाराणसी में मेट्रो बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर काशी में मेट्रो का निर्माण कराया जाएगा। गोमती नदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नदी पूजनीय है और इससे लोगों की आध्यात्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर नदी को साफ-सुथरा बनाने का काम किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गोमती नदी को साफ करने का अपना सपना पूरा करेगी। उन्होंने काशी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि क्योटो नहीं बनाया तो कम से कम क्योटो की फोटो ही लगा देते।

ओम प्रकाश राजभर पर अखिलेश यादव का तंज

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी ओटीपी कहीं और से आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर कैबिनेट में बैठे माफिया को डराना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ओम प्रकाश राजभर को 50 सीटें चाहिए, तो वह डराने के लिए माफिया का रोल प्ले करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अपने मंत्रियों के टिकट काटने जा रहे हैं।

बीजेपी की यात्रा पर क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने बीजेपी की यात्रा को अराजकता की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान राम सजा देंगे और भगवान विश्वनाथ भी उन्हें दंड देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि राम मंदिर मामले में क्लीन चिट मिल गई, लेकिन ऊपर वाला क्लीन चिट कब देगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के लिए बयान देने वालों के सभी कार्यक्रम बंद कर देने चाहिए। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बुलडोजर लेकर सीधे उनके आश्रम में चले जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ नारा देते हुए कहा, “भाजपा हटे, संकट मिटे।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *