रांची/ हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में ट्रक से लोहा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार में राहुल कुमार और सतवान कुमार शामिल हैं। दोनों बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं। दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पर ट्रक से लोहा चोरी करने का आरोप है। इस मामले में चौपारण थाना में कांड संख्या 281/26 (2 नवंबर) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
also read : सभी बूथों पर BLO-BLA 2 की पांचवीं बैठक कल, SIR का होगा ऑडिट


