रांची: लॉयंस क्लब ऑफ एकलव्य ग्रेटर रांची ने धूमधाम से दीपोत्सव मनाया। दलादली स्थित ‘रेन फॉरेस्ट’ में आयोजित दिवाली मिलन में क्लब के सदस्यों ने डांडिया व गरबा का आनंद उठाया। मौक़े पर आयोजित प्रतियोगिताओं में बेस्ट कपल डांस के लिए अमरजीत-मधु, बेस्ट ड्रेस कोड के अमित-अनिता साहू, बेस्ट डांस (एकल) के लिए विजेता बर्नवाल और बेस्ट फैमिली डांस के लिए नितिन प्रसाद, पल्लवी व उनके दोनों बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों में शुभ्रा मजूमदार, एस मजूमदार, सुजीत कुमार, नीलिमा जायसवाल, सुनील वर्मा, पुष्पलता वर्मा, गणेश सिंह, बाला सिंह, प्रकाश अग्रवाल, राजेश त्रिपाठी, अमित साहू, अनिता साहू, श्रवण बर्णवाल आदि मौज़ूद थे।
also read : चांडिल डैम पहुंचे हेमंत सोरेन, पर्यटन सुविधाएं बेहतर करने की बात कही



