स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, तीन घायल

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो रिक्शा हल्दीपोखर-हाता राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर भारत पेट्रोल पंप के पास पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन बच्चे घायल हो गए। Read More : तीर्थराज

स्कूली बच्चों
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ऑटो रिक्शा हल्दीपोखर-हाता राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर भारत पेट्रोल पंप के पास पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन बच्चे घायल हो गए।

Read More : तीर्थराज सम्मेद शिखरजी के संरक्षण को लेकर राज्यपाल से मिला जैन प्रतिनिधिमंडल

नौ बच्चों को स्कूल ले जा रहा था ऑटो

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में कुल नौ बच्चे सवार थे। उन्हें हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से हाता स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि भारत पेट्रोल पंप के पास चालक का वाहन से कंट्रोल हट गया, जिसके बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां दो बच्चों को अधिक चोटें आने की बात सामने आई है, जबकि तीसरे घायल बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *