पत्नी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज होटल मालिक ने रची कर्मचारी की हत्या की साजिश, 50 हजार में तय हुआ सौदा

रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई उर्फ राहुल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोप में होटल के मालिक कृष्णा कुमार उर्फ लंगडू और सफाईकर्मी अमित कुमार उर्फ बिट्टू को

पिठौरिया थाना

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई उर्फ राहुल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोप में होटल के मालिक कृष्णा कुमार उर्फ लंगडू और सफाईकर्मी अमित कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि होटल मालिक ने ही अपने कर्मचारी की हत्या की साजिश रची थी। उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए सफाईकर्मी को 50 हजार रुपये का सौदा तय किया था, जिसमें से सात हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे।

पत्नी पर अभद्र टिप्पणी बनी हत्या की वजह 

पुलिस पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि 30 वर्षीय मृतक बानेश्वर गोराई उर्फ राहुल होटल में सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। होटल मालिक कृष्णा कुमार की पत्नी अक्सर पूजा करने के लिए वहां आती थीं। आरोप है कि राहुल उनके प्रति बेहद अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करता था। इसके साथ ही उस पर होटल की बिक्री की रकम में गबन करने का भी आरोप था, जिससे मालिक को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त राहुल पश्चिम बंगाल से दूसरे होटलों के लिए भी वेटर और अन्य कर्मचारी मंगवाता था। जब भी मालिक उसे किसी बात पर डांटता, तो वह खुद नौकरी छोड़ने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी भड़काकर अपने साथ ले जाता था। इन्हीं कारणों से मालिक उससे काफी असंतोष और नाराजगी रखता था।

इसी रंजिश के चलते होटल मालिक ने सफाईकर्मी अमित कुमार को अपने साथ मिलाकर राहुल की हत्या की साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के बदले सफाईकर्मी को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी और उसे सात हजार रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए गए थे। 29 और 30 अक्तूबर की दरम्यानी रात जब राहुल अपने ससुराल जाने के लिए निकला, तो आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पिठौरिया थाना क्षेत्र में स्थित करकट्टा मोड़ के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

विशेष जांच टीम  ने की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए बनाई गई विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मृतक तथा आरोपियों के मोबाइल फोन, घटना के दौरान पहने गए कपड़े, डीवीआर, दो वाई-फाई राउटर तथा एक स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

also read :  तीर्थराज सम्मेद शिखरजी के संरक्षण को लेकर राज्यपाल से मिला जैन प्रतिनिधिमंडल

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *