रांची : CM हेमंत सोरेन रविवार देर रात दिल्ली से रांची लौट आए। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने शनिवार को इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित मॉक संसद में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद CM बीती देर रात वापस रांची पहुंचे। इसके साथ ही उनका दिल्ली दौरा समाप्त हो गया।
Read More : अर्जुन मुंडा ने बीमार मां के सामने बजाई बांसुरी, चेहरे पर आई मुस्कान
इंडिया गठबंधन की मॉक संसद में हुए शामिल
दिल्ली दौरे के दौरान CM हेमंत सोरेन ने शनिवार को इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित मॉक संसद में भाग लिया। इस कार्यक्रम में गठबंधन के नेताओं ने हिस्सा लिया और संसदीय प्रक्रिया तथा विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कल्पना सोरेन भी रहीं साथ
CM हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे में उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी साथ थीं। दोनों शुक्रवार को दिल्ली गए थे और रविवार देर रात रांची लौट आए।



