पटना: बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। SIS ग्रुप की ओर से जारी सूचना में उनके निधन की पुष्टि की गई है।
SIS ग्रुप ने जताया शोक
SIS ग्रुप की ओर से जारी शोक संदेश में डॉ. आरके सिन्हा को परिवार और समूह के सदस्यों का अभिभावक बताया गया है। संदेश में कहा गया कि उनके निधन की सूचना अत्यंत दुखी मन से साझा की जा रही है। साथ ही, उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द देने की बात कही गई है।
पार्थिव देह का दर्शन कार्यक्रम
* आज 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना पहुंचेगा।
* अंतिम दर्शन: कल दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, स्थान: अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र, पटना।
* अंतिम यात्रा: कल दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 12:00 बजे अन्नपूर्णा भवन से दीघा घाट के लिए प्रस्थान ।
also read: शिक्षा का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : राज्यपाल संतोष गंगवार



