बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह यात्री सवार होने की सूचना

देहरादून : उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि जोशीमठ के पास छई

बदरीनाथ

अपनी भाषा में पढ़ें

देहरादून : उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि जोशीमठ के पास छई गांव के नजदीक यह हादसा हुआ है। घटना की खबर मिलते ही प्रशासन और बचाव दल हरकत में आ गए हैं। मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Read More : दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

पायलट से संपर्क नहीं, ड्रोन से तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के लिए खोजबीन की जा रही है। बचाव अभियान में टीमें जुटी हुई हैं।

सीएम धामी ने बचाव अभियान की जानकारी दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है। फिलहाल हादसे के कारणों और हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.