दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन से लेकर अभिभावकों और बच्चों तक में अफरा-तफरी मच गई। लुटियंस दिल्ली के हुमायूं

स्कूलों
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन से लेकर अभिभावकों और बच्चों तक में अफरा-तफरी मच गई। लुटियंस दिल्ली के हुमायूं रोड स्थित एसपीवी और आरएस जूनियर मॉडर्न स्कूल को भी धमकी मिली है। मामला सामने आते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आ गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आनन-फानन में उन्हें घर भेजने का इंतजाम किया जाने लगा।

Read More : शिक्षा का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : राज्यपाल संतोष गंगवार

सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की जांच की

बार-बार मिल रही बम धमकियों ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित स्कूल परिसरों की जांच की। अब तक की जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही जांच

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है। पुलिस धमकियों के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। साथ ही, अपुष्ट सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.