गिरिडीह में कल्पना सोरेन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, श्वेता शर्मा भी रहीं साथ

गिरिडीह : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची हैं। दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व जरूरतों पर चर्चा की। इस दौरान

कल्पना सोरेन
लोगों से संवाद करतीं कल्पना सोरेन।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची हैं। दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व जरूरतों पर चर्चा की। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से भी आवश्यक सहयोग का भरोसा मिला। बुधवार को कल्पना सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों का जायजा लिया था। इसके बाद गुरुवार को उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।

Read More : प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले तीन ड्रमों में करोड़ों रुपये, जांच शुरू

गिरिडीह उपचुनाव की तैयारी के बीच दौरा

कल्पना सोरेन का यह दौरा गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उपचुनाव की तैयारियों के बीच हुआ है। गिरिडीह के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद यहां उपचुनाव की तैयारी चल रही है। गिरिडीह सीट से JMM सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को प्रत्याशी बनाएगा। कल्पना सोरेन के गिरिडीह दौरे के दौरान श्वेता शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *