रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा स्थगित, प्रशासन ने बताई वजह

रामगढ़ : रामगढ़ में होमगार्ड बहाली के लिए पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा आज यानी गुरुवार को टाल दी गई है। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार हो रही तेज बारिश, खराब मौसम और जगह-जगह पानी भरने के चलते जिला प्रशासन

रामगढ़
दौड़ परीक्षा स्थगित

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : रामगढ़ में होमगार्ड बहाली के लिए पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा आज यानी गुरुवार को टाल दी गई है। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से लगातार हो रही तेज बारिश, खराब मौसम और जगह-जगह पानी भरने के चलते जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्रशासन का कहना है कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सेहत को देखते हुए फिलहाल परीक्षा नहीं कराई जाएगी। अब यह परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। नई तारीख को लेकर प्रशासन की ओर से बाद में जानकारी दी जाएगी।

Read More : JPSC-JSSC मामला अंतरराज्यीय घोटाला, CBI जांच कराए सरकार : जयराम महतो

खराब मौसम के कारण लिया गया फैसला

डीसी ऋतुराज ने बताया कि गुरुवार को पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा निर्धारित थी। हालांकि, खराब मौसम के कारण परीक्षा आयोजित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। स्थिति को देखते हुए परीक्षा स्थल पर मौजूद संबंधित अभ्यर्थियों से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद उनकी सहमति से दौड़ परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

अन्य प्रखंडों की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा स्थगित करने का फैसला केवल 29 अक्टूबर को पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए लागू होगा। रामगढ़ जिले के अन्य प्रखंडों की शारीरिक दक्षता परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। इसलिए दूसरे प्रखंडों के अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि और कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा में शामिल होना होगा।

नई तारीख की सूचना कहां मिलेगी?

पतरातू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की स्थगित दौड़ परीक्षा की नई तारीख अगले आदेश के बाद घोषित की जाएगी। जिला प्रशासन के मुताबिक, इससे संबंधित सूचना रामगढ़ जिला प्रशासन की आधिकारिक एनआईसी वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। परीक्षा की नई तारीख की जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नियमित रूप से नजर रखें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *