नोवामुंडी में खेत के पास गड्ढे में गिरा हाथी, मौत के कारणों की जांच शुरू

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी वन क्षेत्र अंतर्गत सिंदरी गौरी गांव में एक हाथी की मौत हो गई। गांव में खेत के पास स्थित पुराने कुएंनुमा गड्ढे में गिरने से हाथी की जान जाने की जानकारी सामने आई है। गुरुवार

नोवामुंडी
गड्ढे में गिरा हाथी

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी वन क्षेत्र अंतर्गत सिंदरी गौरी गांव में एक हाथी की मौत हो गई। गांव में खेत के पास स्थित पुराने कुएंनुमा गड्ढे में गिरने से हाथी की जान जाने की जानकारी सामने आई है। गुरुवार को नोवामुंडी वन विभाग के फॉरेस्टर आलोक कुमार ने हाथी की मौत की पुष्टि की। यह घटना नोवामुंडी प्रखंड के गुवा थाना क्षेत्र के बड़ाजामदा-बालजोड़ी स्थित सिंदरी गौरी गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खेत के पास बने पुराने कुएंनुमा गड्ढे में हाथी गिर गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

Read More : MLC चुनाव परिणाम : 28 सीटों पर मुकाबला, जानें किस राज्य में कौन जीता

वन विभाग की टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है, ताकि हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फॉरेस्टर आलोक कुमार के अनुसार, फिलहाल हाथी की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि हाथी किन परिस्थितियों में गड्ढे में गिरा और उसकी मौत कैसे हुई।

पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटा विभाग

वन विभाग घटना के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रहा है। साथ ही, मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी भी की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वन विभाग की जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही हाथी की मौत के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *