रांची के छठ घाटों पर लगेंगे CCTV, साफ-सफाई और बैरिकेडिंग पर प्रशासन का जोर

रांची : दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में संबंधित विभागों, पूजा समितियों, जतरा समिति और शांति समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक

साफ-सफाई
छठ को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में संबंधित विभागों, पूजा समितियों, जतरा समिति और शांति समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक हुई। इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और घाटों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में DC ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि पर्व-त्योहारों के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Read More : 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजों पर PM मोदी का तंज, कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

छठ घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बैठक में छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी जरूरतें प्रशासन के सामने रखीं। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की स्थिति, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को घाटों और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग लगाने, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने और सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की बात कही गई। DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि पर्वों का सफल आयोजन प्रशासन, पूजा समितियों, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने छठ समितियों से जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील की।

14, 15 और 16 नवंबर को घाटों पर तैराकी से बचने की अपील

छठ पूजा के दौरान जलाशयों और घाटों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने 14, 15 और 16 नवंबर को छठ घाटों में तैराकी से परहेज करने का अनुरोध किया है। श्रद्धालुओं से अपनी और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा घाटों पर निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

दुर्गापूजा के आयोजन में सहयोग के लिए विभागों की सराहना

बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों ने दुर्गापूजा के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में विभागों के बीच बेहतर समन्वय से मदद मिली। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान भी इसी तरह सहयोग, सतर्कता और समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया, ताकि आम नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जतरा के आयोजन को लेकर भी दिए गए निर्देश

बैठक में जतरा के सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन पर भी चर्चा हुई। DC ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर और अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था को जतरा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों और जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों, छठ समितियों, जतरा समितियों, शांति समिति के सदस्यों और संबंधित विभागों से आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। उद्देश्य है कि दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों और श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं मिलें।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक, यातायात राकेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर कुमार रजत, रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित काली पूजा समिति, छठ पूजा समिति, जतरा समिति के सदस्य और संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.