डीएवी नंदराज की सौम्या श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

रांची : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर और सीसीएल द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय इनोवेशन प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने उपलब्धि हासिल की। वहीं, सीसीएल

डीएवी नंदराज
बच्चों ने प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर और सीसीएल द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय इनोवेशन प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने उपलब्धि हासिल की। वहीं, सीसीएल की पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की अनंत्या राज और दसवीं कक्षा की कृतिका राज ने स्कूल को गौरवान्वित किया।

Read More : रांची में बच्चों के अधिकारों पर डालसा की पहल, बताए गए बाल अधिकार

राष्ट्रीय इनोवेशन प्रतियोगिता में सौम्या ने दिखाई प्रतिभा

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया (NIF-India) द्वारा आयोजित 12वीं एनएलपीसी-2026 में डीएवी नंदराज की नौवीं कक्षा की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने विद्यालय का नाम रोशन किया।

सीसीएल की पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में अनंत्या और कृतिका सफल

सीसीएल द्वारा आयोजित पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की अनंत्या राज और दसवीं कक्षा की कृतिका राज ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लगातार सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है। सभी विद्यार्थियों को अपना प्रयास जारी रखना चाहिए, ताकि वे अपने परिवार, देश और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.