केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जानें नई दर

नई दिल्ली : दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए खुशखबरी आ गई है। सरकार ने महंगाई भत्ता यानी DA और महंगाई राहत यानी DR में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। बुधवार को

महंगाई भत्ता
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए खुशखबरी आ गई है। सरकार ने महंगाई भत्ता यानी DA और महंगाई राहत यानी DR में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी। बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से बढ़ी हुई दर का फायदा मिलेगा और पिछली अवधि का बकाया भी मिल सकता है। इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक में कुल 29,267 करोड़ रुपये के विकास और कल्याण से जुड़े पैकेजों को भी मंजूरी दी गई। सीधे शब्दों में कहें तो अब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी और पेंशन पाने वालों को भी पहले से ज्यादा रकम मिलेगी।

Read More : झारखंड सहायक कारापाल भर्ती की दौड़ स्थगित, अब नवंबर में होगा आयोजन

सातवें वेतन आयोग के तहत DA कितना बढ़ा?

सरकार की मंजूरी के बाद सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। इस फैसले से कर्मचारियों को उनके मूल वेतन के आधार पर बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा। वहीं, छठे वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उनका DA अब 262 प्रतिशत से बढ़कर 269 प्रतिशत हो गया है। पांचवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 483 प्रतिशत से बढ़कर 497 प्रतिशत हो गया है। इस श्रेणी में DA की कुल बढ़ोतरी 14 प्रतिशत है।

DA बढ़ोतरी पर सरकार खर्च करेगी 10,016 करोड़ रुपये

महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार 10,016 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की बात कही गई है। इस तरह कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलाकर एक करोड़ से अधिक लोगों को इस फैसले का फायदा पहुंचेगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने का उद्देश्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना और कर्मचारियों व पेंशनभोगियों की आर्थिक स्थिति को सहारा देना है।

महंगाई भत्ता क्या होता है?

महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance (DA) केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिया जाने वाला अतिरिक्त भुगतान है। इसका उद्देश्य महंगाई बढ़ने के कारण रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ने वाले असर को कम करना है। इसी तरह, पेंशनभोगियों को महंगाई राहत यानी Dearness Relief (DR) दी जाती है। सरकार समय-समय पर DA और DR की दरों में बदलाव करती है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत मिल सके।

आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठन ने क्या कहा?

DA और DR में बढ़ोतरी के फैसले का ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने महंगाई भत्ते की घोषणा में देरी पर भी अपनी बात रखी। डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने कहा, “सरकार ने इस बार डीए देने में बहुत देरी कर दी है, जबकि दीवाली बिल्कुल सिर पर है और कर्मचारी लंबे समय से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।” उन्होंने सरकार से आगामी आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों को बेहतर फिटमेंट फैक्टर देने की मांग भी की। इसके साथ ही उन्होंने DA को मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी में मर्ज करने की गुजारिश की, ताकि कर्मचारियों को इसका स्थायी और बड़ा लाभ मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *