करवा चौथ 2026 : झारखंड, बिहार से मुंबई तक कब निकलेगा चांद? देखें शहरवार समय

रांची : करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद रात में चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में एक घंटे से भी ज्यादा का अंतर रहने

करवा चौथ
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद रात में चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में एक घंटे से भी ज्यादा का अंतर रहने वाला है। नेशनल अवार्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के मुताबिक, देश के पूरब वाले इलाकों में चांद सबसे पहले नजर आएगा, जबकि पश्चिमी हिस्सों में रहने वाली महिलाओं को चांद के दीदार के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। यानी कहीं व्रती महिलाओं का इंतजार जल्दी खत्म हो जाएगा, तो कहीं उन्हें चांद निकलने तक देर रात तक राह देखनी पड़ेगी।

Read More : दुबई में फंसा झारखंड का युवक, बेटे की रिहाई के लिए पिता ने लगाई गुहार

सारिका घारू की ओर से दी गई खगोलीय गणनाओं के मुताबिक, कोलकाता में रात 7 बजकर 42 मिनट पर चंद्रोदय होगा, जबकि मुंबई में रात 8 बजकर 56 मिनट पर चांद निकलेगा। यानी इन दोनों महानगरों के बीच चंद्रोदय के समय में 1 घंटा 14 मिनट का अंतर रहेगा। वहीं, नई दिल्ली में रात 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा क्षितिज पर दिखाई देना शुरू होगा।

झारखंड, बिहार और दूसरे राज्यों में कब दिखेगा चांद?

झारखंड में धनबाद में रात 7:47 बजे, बोकारो में 7:48 बजे, जमशेदपुर में 7:50 बजे और रांची में 7:53 बजे चंद्रोदय का अनुमान है। बिहार में भागलपुर में रात 7:40 बजे, दरभंगा में 7:42 बजे, मुजफ्फरपुर में 7:45 बजे, पटना में 7:47 बजे और गया में 7:50 बजे चांद दिखाई देगा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रात 8:09 बजे और रायपुर में 8:14 बजे चंद्रोदय होगा। मध्य प्रदेश में सिंगरौली में रात 8:01 बजे, रीवा में 8:06 बजे, भोपाल में 8:26 बजे और इंदौर में 8:34 बजे चांद निकलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात 8:01 बजे, कानपुर में 8:05 बजे, गाजियाबाद में 8:11 बजे और नोएडा में 8:12 बजे चंद्रदर्शन होंगे। हरियाणा के पंचकुला में रात 8:07 बजे, करनाल और कुरुक्षेत्र में 8:09 बजे तथा गुरुग्राम में 8:13 बजे चांद दिख सकता है।

दिल्ली से गुजरात तक जानें चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली में रात 8:12 बजे चंद्रोदय होगा। उत्तराखंड के देहरादून में रात 8:03 बजे और हरिद्वार में 8:04 बजे चांद निकलेगा। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रात 8:04 बजे, जबकि जम्मू में 8:09 बजे चंद्रदर्शन का अनुमान है। पंजाब के पठानकोट में रात 8:07 बजे, जालंधर, फगवाड़ा, पटियाला और लुधियाना में 8:10 बजे तथा अमृतसर में 8:12 बजे चांद दिखाई देगा। राजस्थान के अलवर में रात 8:17 बजे, जयपुर में 8:23 बजे, अजमेर में 8:29 बजे और उदयपुर में 8:38 बजे चंद्रोदय होगा। गुजरात के अहमदाबाद में रात 8:47 बजे और सोमनाथ में 8:54 बजे चांद निकलने का अनुमान है। महानगरों की बात करें तो भुवनेश्वर में रात 7:58 बजे और मुंबई में 8:56 बजे चंद्रदर्शन हो सकेंगे।

बादलों या इमारतों के कारण चांद न दिखे तो क्या करें?

सारिका घारू ने बताया कि चंद्रोदय का समय वह होता है, जब चंद्रमा क्षितिज पर दिखाई देना शुरू करता है। चांद को पूरी तरह ऊपर आने में कुछ मिनट लग सकते हैं। अगर घर के सामने ऊंची इमारत, पेड़ या कोई दूसरी रुकावट है, तो चंद्रदर्शन के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में करीब 15 मिनट का अतिरिक्त समय लग सकता है।

मौसम में बदलाव और चक्रवाती प्रभाव के कारण कुछ राज्यों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में अगर बादलों के कारण चांद सीधे दिखाई नहीं देता है, तो सारिका घारू ने सुझाव दिया कि व्रती महिलाएं अपने शहर के निर्धारित चंद्रोदय समय के बाद पूर्व-उत्तर दिशा को आधार मानकर चंद्रमा की उपस्थिति स्वीकार करते हुए अर्घ्य अर्पित कर सकती हैं।

चंद्रोदय के समय में अंतर क्यों होता है?

सारिका घारू के अनुसार, पृथ्वी गोल है और अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। देश का भौगोलिक विस्तार भी काफी बड़ा है। पूर्व में स्थित इलाकों में चंद्रमा क्षितिज पर पहले दिखाई देता है, जबकि पृथ्वी के घूमने के साथ पश्चिमी इलाकों में चंद्रोदय बाद में होता है। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों और जिलों में चांद निकलने का समय एक जैसा नहीं रहता।

शहरवार चंद्रोदय का समय

राज्य/क्षेत्र शहर चंद्रोदय का समय
मध्य प्रदेश सिंगरौली रात 08:01
मध्य प्रदेश रीवा रात 08:06
मध्य प्रदेश ग्वालियर रात 08:15
मध्य प्रदेश जबलपुर रात 08:16
मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा रात 08:23
मध्य प्रदेश भोपाल रात 08:26
मध्य प्रदेश उज्जैन रात 08:33
मध्य प्रदेश इंदौर रात 08:34
मध्य प्रदेश अलीराजपुर रात 08:41
राजस्थान अलवर रात 08:17
राजस्थान जयपुर रात 08:23
राजस्थान कोटा रात 08:27
राजस्थान अजमेर रात 08:29
राजस्थान बीकानेर रात 08:30
राजस्थान भीलवाड़ा रात 08:32
राजस्थान पाली रात 08:36
राजस्थान उदयपुर रात 08:38
राजस्थान जैसलमेर रात 08:43
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रात 08:09
छत्तीसगढ़ रायपुर रात 08:14
बिहार भागलपुर रात 07:40
बिहार दरभंगा रात 07:42
बिहार मुजफ्फरपुर रात 07:45
बिहार पटना रात 07:47
बिहार गया रात 07:50
झारखंड धनबाद रात 07:47
झारखंड बोकारो रात 07:48
झारखंड जमशेदपुर रात 07:50
झारखंड रांची रात 07:53
गुजरात अहमदाबाद रात 08:47
गुजरात सोमनाथ रात 08:54
प्रमुख महानगर कोलकाता रात 07:42
प्रमुख महानगर भुवनेश्वर रात 07:58
प्रमुख महानगर मुंबई रात 08:56
उत्तराखंड देहरादून रात 08:03
उत्तराखंड हरिद्वार रात 08:04
पंजाब पठानकोट रात 08:07
पंजाब जालंधर रात 08:10
पंजाब फगवाड़ा रात 08:10
पंजाब पटियाला रात 08:10
पंजाब लुधियाना रात 08:10
पंजाब कपूरथला रात 08:11
पंजाब अमृतसर रात 08:12
पंजाब फिरोजपुर रात 08:15
हरियाणा पंचकुला रात 08:07
हरियाणा करनाल रात 08:09
हरियाणा कुरुक्षेत्र रात 08:09
हरियाणा पानीपत रात 08:10
हरियाणा सोनीपत रात 08:11
हरियाणा गुरुग्राम रात 08:13
हरियाणा हिसार रात 08:16
उत्तर प्रदेश लखनऊ रात 08:01
उत्तर प्रदेश कानपुर रात 08:05
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद रात 08:11
उत्तर प्रदेश नोएडा रात 08:12
उत्तर प्रदेश झांसी रात 08:17
दिल्ली नई दिल्ली रात 08:12
हिमाचल प्रदेश शिमला रात 08:04
जम्मू जम्मू रात 08:09
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *