अगर राहुल गांधी में दम है तो ईद या क्रिसमस के समय रैली या आंदोलन करके दिखायें: बाबूलाल मरांडी

लातेहार: राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी मंगलवार को लातेहार पहुंचे। यहां उन्होंने परिसदन में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद में पत्रकारों से बार्ता में उन्होंंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को सनातनियों के पर्व-त्योहारों से कोई मतलब नहीं है।

बाबूलाल मरांडी

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार:  राज्य के  पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी मंगलवार को लातेहार पहुंचे।  यहां उन्होंने परिसदन में भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद में पत्रकारों से बार्ता में उन्होंंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को सनातनियों के पर्व-त्योहारों से कोई मतलब नहीं है। बाबूलाल मरांडी एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली व आंदोलन की तिथि पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आंदोलन की तिथि ऐसे समय निर्धारित की गयी है, जब दीपावली का मौसम है। व्यापारी मांग कर रहे हैं कि दीपावली के बाद रैली कीजिए, कम से कम हमें अपना व्यारपार तो करने दीजिए, लेकिन राहुल गांधी नहीं मान रहे हैं। अगर राहुल गांधी में दम है तो ईद या क्रिसमस के समय रैली या आंदोलन करके दिखायें। उन्हें तो सनातनियों और उनके त्योहारों से दिक्कत है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 31 अक्टूेबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की गयी थी और एक नवंबर को पूरे देश में सिखों के साथ कत्ले‍आम किया गया था। उस तिथि पर कांग्रेस ने दिल्ली में रैली का आयोजन किया है। कांग्रेस ऐसा कर देश में अराजकता लाना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री के पिता पर की गई टिप्पणी पर मरांडी ने कहा कि यह तो कांग्रेस की संस्कृति रही है।  देश की जनता कांग्रेस को इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी। इस  मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंशी यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, पंकज सिंह, राजधनी प्रसाद यादव, राकेश दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

also read : रांची में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन, DC ने दिए निर्देश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.