तमिलनाडु जेल से 17 कैदी फरार, चार गिरफ्तार, 13 की तलाश जारी

चेन्नई : तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से देर रात 17 कैदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैदियों ने पहले बीमार होने का नाटक किया और जेलकर्मियों को बैरक में बुला लिया। जैसे ही जेलकर्मी वहां पहुंचे, कैदियों ने उन

जेल
जेल से 17 कैदी फरार होने पर हाई अलर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

चेन्नई : तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से देर रात 17 कैदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैदियों ने पहले बीमार होने का नाटक किया और जेलकर्मियों को बैरक में बुला लिया। जैसे ही जेलकर्मी वहां पहुंचे, कैदियों ने उन पर हमला कर दिया और मौका देखकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। अब तक चार कैदी पकड़े जा चुके हैं, जबकि बाकी की खोजबीन जारी है। दक्षिण क्षेत्र के आईजीपी विजयेंद्र बिदारी के मुताबिक, फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 खास टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कैदियों को ढूंढ रही हैं।

Read More : झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC और वेतन विसंगतियों पर नजर

बीमारी का नाटक कर बनाई भागने की योजना

पुलिस के मुताबिक, सभी 17 कैदी एक ही बैरक में बंद थे। उन्होंने योजना के तहत जेलकर्मियों को बताया कि एक कैदी की तबीयत खराब हो गई है और उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है। सूचना मिलने पर जेलकर्मी मदद के लिए बैरक के अंदर पहुंचे। इसी दौरान कैदियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और जेल से फरार हो गए।

हमले में जेलकर्मी के सिर पर गंभीर चोट

कैदियों के हमले में थेनी जिला जेल के ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात दो अन्य जेलकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

तीन जिलों में अलर्ट, 16 जगहों पर चेकपोस्ट

कैदियों के फरार होने के बाद तमिलनाडु के मदुरै और डिंडीगुल के साथ पड़ोसी राज्य केरल के इडुक्की जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। फरार कैदियों की तलाश में आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक (SP) एस. जयकुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 16 जगहों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। डिंडीगुल-थेनी हाईवे पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस ने फरार कैदियों की तस्वीरें आसपास के थानों में भेज दी हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

DMK सांसद पी. विल्सन ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जेल से 17 कैदियों के फरार होने की घटना पर DMK के राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। विल्सन ने राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए नैतिक जिम्मेदारी लेने और इस्तीफा देने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *